रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना से नशे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लुधियाना के बालाजी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर फायरिंग कर दी।
पत्नी का कसूर यह था कि उसने अपने पति को नशे के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। गुस्से में आए पति ने पत्नी पर गोली चला दी जो उसके सिर के ऊपर से निकल कर दीवार पर लगी। महिला तुरंत घर के बाहर भागी और पड़ोसियों के घर छिप कर जान बचाई। पड़ोसियों ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
Advertisement


