रोजाना मेल (फिरोजपुर): फिरोजपुर के गांव हजारा में पति पत्नी का मामूली बात से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने तैश में आकर पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी गोली मारने के बाद फरार हो गया।मृतका की पहचान मनजीत कौर के रूप में हुई है। मनजीत और उसके पति सुखविंदर सिंह के दो बच्चे भी है। पति पत्नी में मामूली झगड़े पंचायत तक भी पहुंचे लेकिन हर बार राजीनामा हो जाता था। रविवार को दोनों में फिर से विवाद हुआ जिसके बाद सुखविंदर ने अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी और ससुर को फोन किया कि मनजीत के सिर पर कोई नुकीली चीज गिर गई है। जैसे ही मनजीत का मायका परिवार पहुंचा तो गोली का निशान पाया गया जिसके बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने सुखविंदर, उसकी मां और पिता खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Advertisement





