रोजाना मेल (न्यूज डेस्क) जालंधर पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भरी मात्रा में शराब बरामद की है।
जालंधर रूरल पुलिस ने गोराया के गांव रुड़का में रेड करके अवैध शराब की फैक्ट्री से करीब 10 हजार लीटर लाहन और 100 लीटर तैयार शराब जब्त की। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। थाना प्रभारी सिकंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव रुड़का में अचानक छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बड़े स्तर पर जहरीली शराब तैयार कर सप्लाई की जा रही है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक बड़े पतीले में भट्टी चलाकर शराब निकाली जा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस को जमीन में दबे हुए 4 बड़े ड्रम मिले, जिन्हें सीमेंट से ढका गया था ताकि किसी को शक न हो। इन ड्रमों और भट्टी से कुल 10,000 लीटर लाहन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, यह भट्टी इतनी बड़ी थी कि इसमें एक समय में 5 हजार लीटर तक लाहन प्रोसेस की जा सकती थी।


