रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कांग्रेस के सीनियर नेता और उद्यमी रमिंदर आंवला के घर पर इनकम टैक्स की रेड हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी गुरुहरसहाय की रिहायश समेत करीबन 12 जगहों पर टीमें पहुंचकर जांच कर रही है।
उनसे उनके बिजनेस और इनकम संबंधी ब्यौरे मांगे जा रहे हैं। गुरुहरसहाय में टीमें तड़के ही करीबन छह बजे पहुंच गई थीं और तभी से अंदर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि रमिंदर आंवला यहां रिहायश पर नहीं हैं और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है।
Advertisement


