रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत ने छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप को जीत लिया है। भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 412 रन का टारगेट दिया है। टीम ने हरारे स्पोर्टस क्लब में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंग्लैंड को भारत ने 100 रनो से हराया।
इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 253 रन का है, जोकि ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 2024 में बनाया था। जवाबी पारी में इंग्लैंड 39 ओवर में 9 विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। कालेब फॉल्कनर क्रीज पर हैं। मैनी लुम्सडेन (3 रन) को आरएस अंबरीश ने कैच आउट कराया। उन्हें तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने जेम्स मीटो (28 रन) और जोसेफ मोरिस (17 रन) को भी आउट किया। दीपेश देवेन्द्रन ने फरहान अहमद (एक रन) और सेबेस्टियन मॉर्गन (जीरो) के विकेट लिए। राल्फी अल्बर्ट (जीरो) रनआउट हुए। कप्तान थॉमस रेव (31 रन) को कनिष्क चौहान ने आयुष म्हात्रे के हाथों कैच कराया। बेन मेयस (45 रन) को खिलन पटेल ने पवेलियन भेजा।
वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए
वैभव सूर्यवंशी 80 बॉल पर 175 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 218.75 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 15 चौके और 15 छक्के लगाए। कप्तान आयुष म्हात्रे (53 रन) ने अर्धशतक लगाया। अभिज्ञान कुंडू ने 40, वेदांत त्रिवेदी ने 32 और विहान मल्होत्रा ने 30 रन बनाए। कनिष्क चौहान 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं इंग्लैंड ने 32वे ओवरों तक 250 का आंकड़ा पार कर लिया था लेकिन 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड का नौवां विकट आरएस अंबरीश ने गिरा दिया।


