रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के कंटेंट क्रिएटर एवं इंस्टाग्रामर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया वाला को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि

उसने मुंबई में सुपारी लेकर एक महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की है। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
इस वारदात में सुखप्रीत के मामा का लड़का गुरप्रीत सिंह भी उसके साथ था। इन दोनों को मुंबई पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में नोएडा (उत्तर प्रदेश) एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सुखप्रीत ने कबूल भी किया है कि 5 लाख रुपए की सुपारी लेकर उसने महिला का गला काटा था। सुपारी देने वाला महिला का पति था।
Advertisement




