रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बांग्लादेश सरकार ने देश में IPL के प्रसारण पर बैन लगा दिया है। वहां के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए।
इसमें लिखा गया कि BCCI ने 26 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर करने का निर्णय लिया है। बयान में कहा गया कि इस निर्णय के पीछे कोई ठोस या तार्किक कारण नहीं था। यह फैसला बांग्लादेश की जनता के लिए अपमानजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ऐसे में अगले निर्देश तक IPL के सभी मैच के प्रचार, प्रसारण और पुनः प्रसारण को बंद रखने के निर्देश दिए जाते हैं।
Advertisement


