रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में दलित संगठनों ने जालंधर बाईपास चौक पर ट्रैफिक जाम कर दिया है। इससे लुधियाना से जालंधर की तरफ आने-जाने वाले लोग जाम में फंस गए हैं। जालंधर से लुधियाना की तरफ आती रोड पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
इसके अलावा जालंधर-पानीपत हाईवे पर भी आवाजाही प्रभावित हो रही है। यह प्रदर्शन हरियाणा के आईपीएस
वाई पूरन कुमार सुसाइड केस को लेकर किया जा रहा है। दलित संगठनों की मांग है कि इस मामले में जिन अफसरों के नाम IPS ने सुसाइड नोट में दिए थे, उन सभी को गिरफ्तार किया जाए।प्रदर्शन में पहुंचे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के नेता चौधरी यशपाल ने कहा कि इस चक्का जाम के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल बसों समेत दूसरी सभी इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका जाएगा।
Advertisement


