रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में पठानकोट हाईवे पर गांव रायपुर रसूलपुर बाहर
बुधवार रात न्यू ईयर के कुछ घंटों पहले दर्दनाक हादसे ने दस्तक दी। यहां एक तेजरफ्तार इनोवा गाड़ी ने ऑटो को टक्कर मार दी।
इनोवा की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई जबकि 6 युवक घायल हुए है। घायलों की हालत भी सीरियस बताई जा रही है। हादसे के बाद इनोवा चालक गाड़ी समेत फरार हो गया है। हादसे के बाद थाना मकसूदां की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवो को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसा करने वाली इनोवा गाड़ी की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है।
Advertisement


