रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर अमृतसर हाईवे पर चक्क जिंदा गांव के बाहर (नजदीक सीजेएस स्कूल) लोगों ने धरना देकर दोनों तरफ से आने जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया है।
धरना लगने के कारण हाईवे पर वा


हनों की लंबी लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव से 15 साल का युवक साइकिल चलाने के लिए बाहर निकला था लेकिन काफी समय तक वापिस नहीं लौटा। इस बारे थाने एक की पुलिस को शिकायत दी हुई थी लेकिन अभी तक पुलिस बच्चे का सुराग नहीं लगा पाई। परिवार शक जता रहा है कि उनके बेटे का अपहरण किया गया है लेकिन पुलिस द्वारा ढीली कारवाई की जा रही है। इसके विरोध में लोगों हाईवे पर विरोध जता रहे है। इससे भी चक्क जिंदा गांव में लुटेरों द्वारा सरेआम पिस्टल लहराते हुए लूट होने के बाद भी यहां के लोगों ने प्रदर्शन किया था।
Advertisement


