रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को सुबह अवैध रूप से बनाए गए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। यह एक्शन तिलक नगर नजदीक नाखा वाले बाग के पास लिया गया। कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को गलत ढंग से बनाया गया और उसकी किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
इसे लेकर निगम निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था और मामले में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स मालिक को भी मामले में पूरी लीगल कार्रवाई करवाने का कहा था। मगर उक्त कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को अवैध रूप से तैयार किया गया। उसका नगर निगम के पास भी कोई रिकॉर्ड नहीं दिया गया। नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन द्वारा की गई सख्ती के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके इलावा निगम ने देर रात कई दुकानें भी सील की हैं।
Advertisement


