रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के साथ सटे फगवाड़ा में शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल और उसके बेटे जिम्मी पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले में शिवसेना नेता का कान कटा है जबकि बेटे का सिर फट गया है। हिंदू संगठनों में हमले को लेकर रोष है। फगवाड़ा के बाजार में हुए इस हमले से दुकानदारों में भी रोष है।
रोष स्वरूप फगवाड़ा के लोगों व दुकानदारों ने जालंधर हाईवे पर धरना देकर बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। बाजार के दुकानदारों ने कहा कि हमलावर कई दिनों से धमकी दे रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया भी था लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आज हमला हो गया। अस्पताल पहुंची एसपी माधवी शर्मा से वहा मैजूद लोगों ने कड़े तेवर में सवाल किए जब पुलिस को तीन दिन पहले बताया था कि अरोपी तीन दिन से अवैध हथियार लेकर जिम्मी करवल की रेकी कर रहे है। तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा आज शिव सेना नेता उसका बेटा दोनों पर जानलेवा हमला हुआ।


