जालंधर के प्रीत नगर (लाडोवाली रोड) सरेआम दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को जमकर लात-मुक्के और थप्पड़ मारे। यह झड़प मामूली बात को लेकर हुई। दोनों पक्षों ने अपने-अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया।
जिसके बाद उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के कई लोगों की शर्ट तक फट गई। करीब 20 मिनट तक झगड़ने के बाद दोनों पक्षों को स्थानीय लोगों ने शांत करवाया। इसके बाद उन्हें वहां से भेजा गया। हालांकि दोनों पक्षों में से एक भी पक्ष थाने तक नहीं पहुंचा है।
Advertisement


