रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के अधीन आते बस स्टैंड में फायरिंग करके लुटेरे बाइक लूट कर फरार हो गए।
इस बारे थाना नकोदर की पुलिस को शिकायत दी गई है। जानकारी अनुसार युशांत गोयल निवासी सब्जी मंडी नकोदर ने बताया कि शाम करीब सात बजे अपने दोस्त के साथ बस स्टैंड में समान लेने आए थें। उनके साथी ने बस पकड़ी थी और बस का इंतजार करते हुए दो लोगों ने उनका बाइक लूटने की कोशिश की लेकिन विरोध करने पर उक्त लोगों ने फायरिंग कर दी और बाइक लूट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। शक है कि उक्त बाइक किसी बड़ी वारदात में इस्तेमाल की जानी है क्योंकि आने वाले समय में देश के गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता भी पंजाब में रैली में शामिल होने आ रहे हैं।
Advertisement


