रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहीद भगत सिंह कॉलोनी में एक्टिवा सवार लुटेरों ने घर के बाहर खड़ी महिला की दोनों सोने की बालियां लूट ली।
आरोपी वारदात के बाद काफी स्पीड से फरार हो गये। सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और जांचच्छुरु कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो दो लुटेरे कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement


