रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में अब पुलिस स्टेशन भी असुरक्षित हो चुके हैं। जालंधर कैंट के थाने में राजनीमे के लिए पहुंचे छात्र आपस में भिड़ गए। एक युवक ने तेजधार हथियार से दूसरे पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कई जगह कट लगे हैं जिसके चलते उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने युवक की गर्दन पर 16 टांके लगाए हैं। युवक की हालत खतरे से बाहर है।
घायल की पहचान मुकुल सेठी के रूप में हुई है और वह 10वीं क्लास में पढ़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि SD मॉडल स्कूल के छात्र से बेटे का विवाद हुआ था। इसे लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया था। जहां थाने में बेटे पर हमला कर दिया गया। चश्मदीद ने बताया कि थाने में आईओ एएसआई मुख्तयार मौजूद नहीं थे। इसके बाद दोनों पक्षों में थाने के बीच ही विवाद शुरू हो गया।
Advertisement


