रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): संतोखपुरा में डॉक्टर यश पाल के घर अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में जालंधर पुलिस ने दोनों शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों पिस्टल और बाइक भी बरामद किया गया है। इसके अलावा जिस वीडियो से फायरिंग की वीडियो बनाई गई थी वह भी कब्जे में लिया गया है जिसमें से पुलिस ने फायरिंग करते की वीडियो भी बरामद कर ली। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने प्रैस कांफ्रैंस करके इसका खुलासा किया।
शुक्रवार देर रात से भी पुलिस की अलग अलग टीमें सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पहले करतारपुर और फिर सुभानपुर को क्रॉस कर गई थी। रास्ते में बदमाशों ने अपने बाइक पर धार्मिक झंडे लगाए ताकि पुलिस ने उन्हें श्रदालु समझ कर किसी भी नाके पर न रोके। ब्यास के पास वह टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे लेकिन रास्ते में कहीं भी उन्होंने न ही तो अपने कपड़े बदले और न ही नकाब उतारा था। पुलिस 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए रईया और फिर जंडियाला गुरु पहुंची। 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करते हुए शूटर्स तक पहुंच गई। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बडाला गांव अमृतसर और लवप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बडाला गांव अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपियों से 30 और 32 बोर के दो पिस्टल मिले हैं जिससे उन्होंने डॉक्टर के घर बाहर फायरिंग की थी।
बटाला स्थित आरोपियों के उस ठिकाने पर पहुंची जहां पर वारदात के बाद वह रुके थे। पुलिस ने मल्टीपल सोर्सिस की मदद से दोनों बदमाशों की पहचाल करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों बदमाशों को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। सुत्रों की मानें तो पुलिस को शक है कि आरोपियों के पास और हथियार हो सकते हैं इसलिए उनसे हथियारों की बरामदगी करवाने के लिए पुलिस अभी वापिस नहीं लौटी थी। हालांकि वारदात में इस्तेमाल हुए पिस्टल पुलिस बरामद कर चुकी है। सुत्रों की मानें को विदेश से आरोपियों को डॉक्टर यशपाल के घर फायरिंग करने का टारगेट मिला था। उनकी डील कितने पैसों में हुई यह जांच का हिस्सा है। इस संबंधी जब डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टी नहीं की। उन्होंने कहा कि अभी बदमाशों की तलाश की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार देर रात करीब पौने दो बजे संतोखपुरा में बाइक सवार दो बदमाशों ने डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर रुक उनकी गाड़ी और घर की तरफ दस के करीब गोलियां चलाई थी। फायरिंग एक बदमाश ने की थी जबिक दूसरा बदमाश उसकी वीडियो बना रहा था। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का महौल बन गया था। आधी रात जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने उसी समय से अलग अलग टीमें गठित करके जांच शुरू कर दी थी। थाना आठ में अज्ञात बदमाशों खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पहले माना जा रहा था कि फरौती के लिए यह फायरिंग की गई लेकिन डॉक्टर यशपाल को किसी का भी फरौती को लेकर फोन नहीं आया था।


