रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है।
यहां बीजेपी नेता एवं पार्षद मनजीत सिंह टीटू के भांजे के बेटे ने खुद को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना जालंधर के उजाला नगर की है। गोली चलने की आवाज सुन कर तुरंत अन्य रिश्तेदार आए जिन्होंने 21 साल के अपने बेटे को खून से लथपथ देखा और अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि कारोबार में घाटा पढ़ने के कारण उसने खुदकुशी की कोशिश की। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।
Advertisement


