रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के नामदेव चौक के पास सेखों होटल के नजदीक कुछ नकाबपोश युवकों ने बुजुर्ग नंबरदार पर लोहे की रॉड से
हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। नंबरदार की पहचान सुरिंदर सिंह निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है।
सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह नंबरदार ने कहा कि उनका विदेश से फोन आया था और वह बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवारों ने उस पर हमला कर दिया गया। हमलावर बुजुर्ग पर लड़कियों को छेड़ने का आरोप लगा रहे था। बुजुर्ग ने कहा कि घटनास्थल पर न तो कोई लड़की थी और न ही उन्होंने किसी लड़की से छेड़छाड़ की। वहीं, कुछ लोगों द्वारा हमलावरों के बाइक की चाबी निकाल ली और लोग इकट्ठा होते देख हमलावर बाइक छोड़ ही फरार हो गए। बाइक पर दो नंबर प्लेट लगी थी। पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


