रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में कुत्ते के साथ युवक का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते का मालिक एक सिख बताया जा रहा है। पीड़ित युवक दलित है और मंदबुद्धि है। आरोप है कि दो लोगों ने 200 रुपए देकर दलित युवक के कपड़े उतरवाए और उसका कुत्ते के साथ अश्लील वीडियो बनाया।
लोगों ने वीडियो सामने आने पर विरोध किया। इस मामले को शर्मनाक बताते हुए इसकी एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी से शिकायत की गई है। साथ ही थाना फिल्लौर पुलिस को कार्रवाई के लिए लेटर लिखा है। फिल्लौर के डीएसपी का कहना है कि यह वीडियो बहुत ही आपत्तिजनक है। इसकी जांच करवा रहे हैं। लिखित शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो फिल्लौर एरिया में शनिवार, 14 फरवरी को शूट किया गया। वहां के लोगों ने इसे लेकर कई खुलासे किए हैं। लोगों ने बताया कि कुत्ते के मालिक युवक से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उसने सोशल मीडिया पर व्यू बटोरने के लिए एक दलित और मंदबुद्धि युवक के साथ ऐसी हरकत की है।
शर्मा और मंगी स्वामी ने पुलिस को लिखे लेटर में बताया कि अपने मनोरंजन के लिए गोराया के एक नेता और सिख युवक ने दलित मंदबुद्धि युवक को शराब पिलाकर जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाया है। लोगों ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी युवक को कुत्ते के साथ छोड़ने से पहले उसे शराब पिलाते हैं। उसके बाद 200 रुपए देकर उसके कपड़े उतरवाए जाते हैं, फिर अपने शौक के लिए वह अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को लेकर आता है। नेता बाकायदा मोबाइल फोन से वीडियो बनाता है और कुत्ते को लड़के के ऊपर छोड़ देता है।


