रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में फिर से आतंकी गुरपतवंत सिंह पुन्नू ने माहौल खराब की साजिश रची है। पुन्नू के कहने पर शरारती तत्वों ने फिल्लौर के गांव नंगल में बाबा भीमराव अंबेडकर साहिब की प्रतिमा पर अभद्र स्लोगन लिखे।
स्प्रे से लिखा गया कि सिख्स आर नॉट हिन्दू। इसके इलावा कई आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए हैं। वहीं बाबा साहिब के बारे भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पुन्नू ने इसको लेकर एक वीडियो जारी करके जहर घोला है। जैसे ही लोगों ने देखा तो इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। जैसे जैसे वीडियो वायरल हो रही है माहौल खराब होता जा रहा है।
Advertisement




