रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में पत्नी ने पति को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस पर एक घंटे तक हंगामा चला। पत्नी ने अपनी मां को भी मौके पर बुला लिया। इससे पहले उसने पति के साथ लड़की को कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को बुलाकर ताला खोला गया।
महिला के अनुसार, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई है। पति पिछले 3 साल से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। 2 दिन पहले भी पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। गुरुवार को जब अचानक अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने घर पहुंची, तो उसने पति को एक अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों को बाहर निकाला, तो गुस्साए परिजनों और मोहल्ले वालों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल युवक और युवती को पुलिस थाने ले गई थी।


