रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के सईपुर इलाके में ढाई साल के बच्चे के साथ गंदी हरकत करते आरोपी को काबू किया गया। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बच्चा छत पर खेल रहा था। इस दौरान मोहल्ले का ही एक व्यक्ति बच्चे के मुंह में अपना प्राइवेट पार्ट डालता पकड़ा गया। उसे मोहल्ले के दूसरे व्यक्ति ने देखा तो इसका विरोध किया। इस पर आरोपी झगड़ा करने लगा। मोहल्ले में हल्ला होने के बाद बच्चे की मां भी बाहर आई और दूसरे बच्चों से घटना के बारे में पूछा। बच्चे की मां ने पुलिस को इसकी शिकायत की। शिकायत पर डिविजन-8 के चौकी इंचार्ज अवतार सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस के सामने आरोपी ने माना कि उसने बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश की। उससे गलती हो गई है। आरोपी की पत्नी ने भी माना कि उसके पति ने गलत काम किया है। इससे गलती हो गई है। उसे माफ कर दिया जाए।


