रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। जालंधर में तीन बच्चे हथियारों की नोक पर कार सवार चार लोगों द्वारा किडनैप कर लिए गए। इतना ही नहीं, आधी रात बच्चे किडनैपरों को चकमा देकर भाग गए और एक सरपंच की मदद तक अपने परिजनों तक पहुंच गए।
घटना जालंधर के धोगड़ी की है। जानकारी अनुसार धोगड़ी के रहने वाले तीन बच्चे कार्तिक (10), वंश (12) और सैमुअल (10) इलाके में ही पतंग लूट रहे थे। इसी दौरान कार सवार चार नकाबपोश लोग हथियारों के बल बच्चों को गाड़ी में डाल के ले गए। तीनों बच्चों को वह दसूहा-मुकेरियां रोड़ पर ले गए। बच्चों के अनुसार चारों किडनैपर हिंदी और पंजाबी बोल रहे थे। किसी तरह बच्चों ने किडनैपरों को चकमा दिया और वहां से भाग गए। इसी बीच रास्ते में लावारिस हालत में पड़ा साइकिल उठा कर वह वापिस आने लगे। बीच रास्ते ठंड और भूख के कारण वह खुड्डा गांव में रुक गए। वहां एक दुकानदार मिला जिसे सारी बात बताई तो दुकानदार बच्चों को गांव के सरपंच हरबंस सिंह के पास ले गया। सरपंच ने पहले तो बच्चों को गर्म कपड़े दिए और फिर खाना खिलाया। उधर बच्चों के माता पिता ने जंडू सिंघा चौकी को शिकायत दे दी। सरपंच ने घटना की सूचना जंडू सिंघा पुलिस को दी तो पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंच गई। बच्चों के परिजनों को बच्चे सही सलामत लौटने की खबर दी गई जिसके बाद बच्चों को उनके माता पिता हवाले कर दिया। पुलिस ने किडनैपरों को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।


