रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर पुलिस ने पुलिस लाइन में लोगों को बुला कर 13 करोड़ की कीमत का सामान बांटा है।
यह वो सामान था जो लोगों का चोरी हो गया था, लूटा गया था या फिर किसी अन्य केस से जुड़ा हुआ था। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि लोगों को उनके 413 वाहन, 85 मोबाइल, कई घरेलू सामान, गहने आदि लौटाए गए है। यह सामान बीते साल दर्ज हुए 583 केसों से संबंधित है। इसी तरह गुम हुए 100 मोबाइलों को पोर्टल द्वारा ट्रेस करके बरामद किए गए जिनकी कीमत बीस लाख के करीब है।
Advertisement




