रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में दोबारा से ईमेल करके स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिन जिन स्कूलों को धमकी मिली उनके इलावा अन्य स्कूलों को खाली करवाया गया है। धमकी सिंचाई है कि दोपहर 1.11 बजे धमाके किए जाएंगे।
इसके इलावा कहा गया कि विदेश में मारे गए खालिस्तानी निज़्ज़र की हत्या का बदला लिया जाएगा। तीन मार्च होलिका दहन, चार मार्च होली के दिन दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में ब्लास्ट करके खून से लाल की जाएंगी। हालांकि ईमेल मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है। स्कूल खाली करवा कर जांच शुरू कर दी गई है।
Advertisement


