रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर का एक युवक एक युवक सीमा पार करते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। रेंजर्स का दावा है कि पाकिस्तानी पंजाब के जिला कसूर में आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पहुंचा था। गिरफ्तार युवक की पहचान शरनदीप सिंह के रूप में हुई है। शाहकोट पुलिस के डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि युवक कई दिन से गांव से गायब था। पाकिस्तान में उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। युवक पर शाहकोट में ही 2 पर्चे दर्ज हैं। ये पर्चे किस चीज के हैं, इसके बारे में थानों से जानकारी मांगी गई है।
पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने युवक की हथकड़ी लगी तस्वीर जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि युवक को कसूर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सहजरा में पकड़ा गया है जो कसूर जिला का सीमावर्ती गांव है। पाकिस्तान रेंजर्स ने गश्त के दौरान युवक को अपनी सीमा के अंदर पाया, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। शुरुआती पूछताछ के बाद, रेंजर्स ने युवक को कानूनी कार्यवाही के लिए गंडा सिंह पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया है।
फिलहाल पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि युवक ने सीमा किसलिए पार की। क्या यह अनजाने में हुए का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पाकिस्तानी पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पाकिस्तानी पुलिस का कहना है कि युवक से जासूसी और तस्करी दोनों एंगल पर पूछताछ चल रही है।


