रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कॉमेडी किंग डॉ. जसविंदर भल्ला (65) का देहांत हो गया। परसों रात डॉ. जसविंदर भल्ला को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल रात से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। आज सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मोहाली में कल (23 अगस्त) दोपहर 1 बजे किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भल्ला की बेटी दस दिन पहले ही यूरोप गई थी। पिता के निधन के बाद अब वह लौट रही हैं। आज शाम तक वह मोहाली पहुंच जाएंगी, जबकि बेटा घर पर ही है। जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। उन्होंने 1988 में “छणकाटा 88” से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की। 1998 में उन्होंने फिल्म करियर की शुरुआत की थी। भल्ला को शुगर और हार्ट जैसी घातक बीमारियों ने घेर रखा था।





