रोजाना मेल (न्यूज डेस्क) पंजाब के जालंधर बस स्टैंड नजदीक जुझार ओवरसीज नाम के इमिग्रेशन मालिक अमनदीप सिंह कक्कड़ और उसकी पत्नी महिमा कौर को पुलिस ने रेड करके गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपने क्लाइंट से विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड किया था।
थाना 6 के प्रभारी अज़ैब सिंह ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस दोनों को अब कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी। एसएचओ अज़ैब सिंह ने बताया कि दोनों ने एक महिला क्लाइंट को विदेश भेजने के नाम पर पासपोर्ट, दस्तावेज और 6.50 लाख रुपए लिए थे लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा और न ही पैसे वापिस किए। इस संबंधी महिला ने जालंधर पुलिस को शिकायत दी थी जिसकी जांच के बाद थाना 6 में अमनदीप सिंह कक्कड़ और उसकी पत्नी महिमा कौर कक्कड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने दोनों को शनिवार उनके दफ्तर से ही गिरफ्तार किया।
Advertisement


