रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में लुधियाना स्थित कल्याण ज्वेलर्स पर 1 लाख रुपए का हर्जाना लगा है। मां-बेटे ने कल्याण ज्वेलर्स से ज्वेलरी खरीदी थी। उन्होंने शिकायत की कि शोरूम में इसे 22 कैरेट का बताया गया। मगर, उस पर हॉलमार्क स्टैंप नहीं लगी थी।
हालांकि जब उन्होंने अपने लेवल पर इसकी बाहरी लैब से जांच कराई तो वह 18 कैरेट के बराबर निकला। इसके बाद उन्होंने इस बारे में शोरूम को बताया तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। हालांकि शोरूम ने तर्क दिया कि यह पोल्की ज्वेलरी है, जिसमें हॉलमार्क जरूरी नहीं होता। इसके अलावा कस्टमर को खरीदारी के वक्त इसके बारे में बता दिया गया था। मगर, फोरम उनके तर्क से सहमत नहीं हुआ और एक महीने में हर्जाना न देने पर 8% ब्याज समेत वसूली की चेतावनी दी।
Advertisement


