रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना से पुलिस खालिस्तान कमांडो फोर्स के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लुधियाना के सरकारी दफ्तरों की रेकी कर रहे थे और अब किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। यह जानकारी सूबे के डीजीपी गौरव यादव ने द्वीट करके सांझी की है।
डीजीपी ने बताया कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी और उसके बाद स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), एस.ए.एस. नगर ने काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना के साथ मिलकर लुधियाना के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी-आधारित हैंडलरों के निर्देशों पर टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे। आरोपियों के कब्जे से एक 9 मिमी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
Advertisement


