रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फिरोजपुर में होली पर भरी पंचायत के बीच में एक दूसरे को गोली मार कर हत्या कर दी गई। गांव में कबूतरबाजी को लेकर बच्चों के दो ग्रुपों में विवाद हुआ था। जिसे सुलझाने के लिए गांव में पंचायत हुई।
जहां फिर से विवाद बढ़ गया। इस दौरान एक बच्चे
के पिता को दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने गोली मार दी। इसके बाद दूसरे व्यक्ति (जिसने गोली मारी थी) की पिस्टल छीनकर बच्चे के पिता ने उस व्यक्ति को भी शूट कर दिया। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। घटना गांव कड़मा में कल शाम 4 मार्च को हुई। मृतकों की पहचान खलारा सिंह और जग्गी के नाम से हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
Advertisement


