

पंजाब के जालंधर में वीरवार को सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई।
हादसा डॉल्फिन होटल के पास हुआ जहां कूड़े के टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया जबकि टिप्पर चालक मौके से भाग जीएम महिला की उम्र 50 से 55 साल बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान की जा रही है। महिला की पहचान के बाद परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। टिप्पर और एक्टिवा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
Advertisement


