रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पहलगाम में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले में शामिल चार में से तीन आतंकियों के स्क्रेच जारी किए गए हैं। इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि इस हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान बैठा लश्कर ए तौयबा का चीफ सैफुल्लाह खालिद है। इस हमले की जिम्मेदारी भी लश्कर ए तौयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट TRF ने ली है। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने पाक मीडिया में कहा कि इस हमले का हमारा कोई लेनदेन नहीं है। वहीं हमले के बाद जब आर्मी पहुंची तो टूरिस्ट उन्हें देख कर डर गए और बच्चों की जान न लेने के लिए गिड़गिड़ाने लगे। हालांकि आर्मी ने उन्हें दिलासा दिया कि भारतीय आर्मी से है जिसके बाद लोग शांत हुए और फिर से जमीन पर बैठ कर रोने लगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर में पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। वहीं बॉर्डर पर हलचल भी बढ़ गई है। अंदाजा लगाया जा रहा कि कुछ बड़ा होने वाला है। हमले में मारे गए पर्यटनों की गिनती 27 हो चुकी है। इनमें एक नौसेना का लेफ्टीनेंट भी है जिसकी कुछ दिन पहलेभी शादी हुई थी। पीएम मोदी सऊदी से वापिस लौट आए जो आज हाइलेवल पर मीटिंग करेंगे।



