रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भारी कॉल आई है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि हां गिप्पी गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं। गिप्पी मैंने तुम्हें थोड़े दिन पहले भी मैसेज भेजा था। अभी तक तेरा कोई रिप्लाई नहीं आया है।
उसने आगे कहा कि मैं पाने ऐले को भी मैसेज छोड़ा था। तुम दोनों से मुझे बात करनी है। तुम दोनों से काम है। वैसे इग्नोर न करो। बहुत बुरी हो जाएगी। मैसेज इग्नोर कर सकते हैं। लेकिन जो गोलियों के ब्रस्ट आने हैं आपकी साइड वह इग्नोर नहीं होंगे। ठीक है। कहीं मोहाली में तेरी फिल्म बनानी पड़ जाए। फिल्मे तू बना रहा है। कहीं तेरी न बनानी पड़ जाए। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि पुलिस के पास अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


