रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में एक शराब के ठेके को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धार लिया।
आग लगने से शराब की बोतले फटने लगी जिसके बाद धमाके तक सुनाई दिए। घटना प्रताप बाग के पास की है। फिलहाल आग के कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। मौके पर पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
Advertisement


