रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): न्यूजीलैंड में लोकल लोगों ने सिख समुदाय की तरफ से निकाले जा रहे नगर कीर्तन का विरोध कर दिया। उन्होंने नगर कीर्तन का रास्ता रोक दिया। इसके बाद आगे खड़े होकर हाका प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘दिस इज न्यूजीलैंड, नॉट इंडिया’ यानी यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं और ‘न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड ही रहने दो, यह हमारी जमीन है, यही हमारा स्टैंड है’ के बैनर लहराए। यह प्रदर्शन शनिवार को हुआ। उस वक्त सिख समुदाय का नगर कीर्तन गुरुद्वारे लौट रहा था। हालांकि न्यूजीलैंड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किया और प्रदर्शनकारियों को हटा दिया।
Advertisement


