रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के नॉर्थ हल्के में लव जिहाद का मामला सामने आया है। नॉर्थ हल्के में से दो नशेड़ी मुस्लिम युवक छठी कक्षा में पढ़ने वाली दो युवतियों को साथ लेकर चली गई। पुलिस को इस बारे शिकायत भी दी गई लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।
मामला जब बीजेपी नेता केडी भंडारी तक पहुंचा तो वह थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस की घोर लापरवाही है। 20 नवंबर से 14- 14 साल की युवतियां लापता है जिनको लेकर दो मुस्लिम युवक भागे है। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी लड़कियों भगाना कोई मंसूबे से कम नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी दो दिन तक एक्शन नहीं लिया लेकिन जब उनके ध्यान में मामला लाया गया तो तुरंत सीपी धनप्रीत कौर को फोन करके इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा। तुरंत पुलिस हरकत में आई जिसके बाद दोनों आरोपी युवकों के मोबाइल नंबर ट्रेसिंग पर लगा दिए गए। देर रात थाना आठ में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।


