रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के लव कुश चौक पर बीच सड़क यूपी स्टाइल में गाड़ी और बाइक्स खड़ी करके राहगीरों के लिए रास्ता रोकने और दहशत फैलाने का मामला सामने आया है।
यहां कुछ युवकों ने उपद्रव मचाया और लॉ एंड ऑर्डर की सरेआम धज्जियां उड़ाई। कुछ युवकों ने लव कुछ चौक पर बीच सड़क गाड़ी और बाइक्स खड़ी कर दी। करीब आधा दर्जन युवक आसपास खड़े रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें गाड़ी साइड हटा कर रास्ता ब्लॉक करने का विरोध भी किया लेकिन उक्त युवकों ने उल्टा गाली गलौज शुरू कर दिया और गाड़ी साइड से निकालने को कहा। हैरानी की बात है कि इस तरह का माहौल शहर में कभी नहीं देखने को मिला। यह काम सीधा जालंधर की पुलिस को चुनौती देने का है। पुलिस अगर मोनिका टावर के सामने वेरका शॉप के सामने की सीसीटीवी फुटेज चेक करे तो सारी गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आ सकती है। उक्त गाड़ी का नंबर पीबी 08 dp 6788 हैं


