रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आप नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या का मामला अंदर खाते पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। भरोसेमंद सूत्रों की माने तो पुलिस ने लक्की को गोलियां मारने वाले शूटर की पहचान कर ली है। सीधे तौर पर हत्या के तार सेंट्रल टाउन से जुड़े निकले है।
इसी आरोपी ने 2018 में रामामंडी इलाके में डोना की हत्या की थी जिसके बाद उसे आदमपुर से 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके बाद जमानत पर आकर वह पेश नहीं हुआ और तभी से भगौड़ा है। सूत्रों की माने पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने सोर्सेस को भेजे थे जिसके बाद शूटर के चलने से स्टाइल से और उसकी बॉडी एक्टिविटी समेत शक्ल से भी पहचान कर ली गई। यह आरोपी जोगा फोल्ड़ीवाल का करीबी था। उधर जोगा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर की जिसमें लक्की ओबेरॉय नशा करता दिखाई दे रहा है। हालांकि रोजाना मेल इसकी पुष्टि नहीं करता कि वह वीडियो कब की है।


