

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मॉडल टाउन में हुए आप नेता लक्की ओबेरॉय के मर्डर केस में थाना 6 की पुलिस ने जोगा फोल्ड़ीवाल और दलबीर सिंह उर्फ दलबीरा खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दलबीरा इस समय विदेश में है। इस केस में दो से तीन लोग अज्ञात भी नामजद है। दलबीर सिंह दलबीरा ने काफी साल पहले शशि शर्मा पर भी हमला किया था।
लक्की ओबेरॉय के केस में दर्ज हुई एफआईआर में यह लिखा है कि शशि शर्मा भी लक्की के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे। उधर चर्चा है कि लक्की के नौकर शिंगरी ने ही उसके नशा करने की वीडियो बनाई थी। यह वीडियो पुरानी बताई जा रही है। नौकर की गलत हरकतों के कारण उसे लक्की ने बेइज्जती करके नौकरी से निकाल दिया था लेकिन जब नौकर को पता लगा कि खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर जोगा फोल्ड़ीवाल और लक्की ओबेरॉय में विवाद बढ़ गया है तो वह तभी से धीरे धीरे करके जोगा के संपर्क में आना शुरू हो गया। जब दोनों में खुल कर बात हुई तो दोनों का मकसद लक्की से बदला लेना था। नौकर शिंगरी अब लक्की पास नौकरी नहीं करता था लेकिन उसे जानकारी थी कि लक्की हर रोज गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाता है और उसका पिस्टल घर ही होता है। नौकर द्वारा बताई जानकारी के बाद जोगा ने विदेश में बैठ कर मर्डर की प्लानिंग की। सूत्रों की माने ने जिस शूटर ने गोलियां चलाई वह काफी प्रोफेशनल है क्योंकि उसने दोनों हाथों से टारगेट पर फायरिंग की और पांच गोलियां लक्की को लगी। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का मोबाइल डंप डाटा उठा कर एक एक नंबर की जांच करवा रही है कि वह घटना के समय वहां क्या कर रहे थे।


