रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब की लुधियाना सेंट्रल जेल में एक असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट और दो हवालातियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने जेल के अंदर एलईडी लाइट की बॉडी में डबल टेप लगाकर नशीला पदार्थ छिपाया था।
यह मामला तब सामने आया जब डीएसपी सिक्योरिटी जगजीत सिंह ने अचानक जेल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एलईडी के पास से नशे की खेप बरामद हुई। बता दें कि इससे पहले भी लुधियाना जेल से नशा और मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही की है।
Advertisement


