रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में रेस्टोरेंट में हुए युवती के मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि युवती का कत्ल उसके बॉयफ्रेंड अमित निषाद ने किया था। दोनों होटल के रूम में समय बिताने आए थे।
रूम में ही युवती ने अमित को शादी के लिए दबाव डाला। इसके बाद दोनों में लड़ाई हुई तो युवती ने अमित का प्राइवेट पार्ट कटर से काट दिया। इससे गुस्साए अमित ने युवती का गला घोंट कर हत्या कर दी। बता दें कि बीती शाम युवती की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। वहीं नाक से खून भी निकल रहा था, जो पूरे चेहरे पर लगा हुआ था। इस केस में पुलिस ने देर रात गांव मेहरबान इलाके में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इलाके में रात 12.30 बजे तक पुलिस की रेड जारी रही। पुलिस को सूचना थी कि युवती की हत्या करने वाला व्यक्ति गांव मेहरबान इलाका की तरफ गया है। देर रात तक पुलिस सेफ सिटी कैमरों को चेक करती रही और आरोपी को दबोच लिया।


