रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा कुछ देर बाद वाहनों के लिए फ्री कराया जाएगा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के नेता किसानों के काफिले के साथ टोल प्लाजा की तरफ बढ़ रहे हैं। किसान नेता यहां धरना देंगे।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि गांव मंगली से लाडोवाल टोल तक सड़कों की हालत खराब है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहों रोड की हालत इतनी खराब है कि कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर नहीं जा सकता। यदि कोई गर्भवती महिला राहों रोड से गुजरे तो उसे बड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, शाम के समय गांव मंगली से बस्ती जोधेवाल चौक तक रेहड़ी-फड़ियां लगने से जाम की स्थिति बन जाती है।
Advertisement





