रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के नगर निगम बिल्डिंग की चौथी मंजिल से एक बुजुर्ग संदिग्ध हालातों में गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि बुजुर्ग खुद की गलती से नीचे गिरा या फिर उसने सुसाइड की कोशिश की है। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।
Advertisement


