रोज़ाना मेल : जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के साथ सर्दी बढ़ी है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम के साथ लेह में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच चल रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, नवंबर के अंत तक मौसम साफ रहेगा।
जम्मू में सुबह और देर शाम धुंध पड़ रही है। दृश्यता में कमी आई है और वाहनों की गति पर असर पड़ा है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में इसका अधिक प्रभाव देखा जा रहा है।श्रीनगर में अधिकतम पारा 15.3 और न्यूनतम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम 12.0 और न्यूनतम माइनस 2.6 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.2 व न्यूनतम माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement




