रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से आप विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। विधायक का कहना है कि उन्हें 2 बार धमकी भरा फोन आया है। आरोपी ने 5 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर परिवार सहित गोली मारने की धमकी दी।
एमएलए रमन अरोड़ा के अनुसार यह कॉल उन्हें 4 दिन पहले आया। इसे उन्होंने इग्नोर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने एक कॉल और किया। इस बार उसने पैसे न देने की स्थिति में अंजाम भुगतने को कहा। बता दें कि कुछ समय पहले ही रमन अरोड़ा करप्शन केस में जेल से जमानत पर आए थे।
Advertisement


