रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा को साथ लेकर विजिलेंस की टीम कोर्ट में पेश हुई। विजिलेंस जब ऑफिस से अरोड़ा को बाहर लेकर आई तो अब उनका मुंह उतरा हुआ दिखाई दिया था। इससे पहले जब रमन अरोड़ा को अदालत में पेश किया था तो वह हंसते हुए नजर आए थे।
विजिलेंस ने रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश करके सात दिन का मांगा था। पहले बताया गया कि रमन अरोड़ा को तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है जिसके बाद वह कोर्ट से बाहर आ गए लेकिन बाद में कोर्ट ने दोबारा से विजिलेंस टीम को वापिस बुलाया और रिमांड को पेंडिंग मेंरख लिया। कुछ समय बाद पता लगेगा कि रमन अरोड़ा को कितने दिन के रिमांड पर भेजा गया है। विजिलेंस ने रिमांड लेने के लिए तर्क दिया कि अभी भी रमन अरोड़ा को कई निगम की फाइल्स, दस्तावेज और प्रॉपर्टी के बारे पूछताछ करनी है। विजिलेंस का तर्क सुन कर माननीय अदालत ने विजिलेंस को रमन अरोड़ा को फिर से रिमांड दे दिया। रमन अरोड़ा जब कोर्ट में थे तो दो एंबुलेंस बाहर खड़ी की गई थी क्योंकि विजिलेंस की कस्टडी में विधायक अरोड़ा की तबीयत खराब हो चुकी है। इससे पहले अरोड़ा पांच दिन के रिमांड पर थे।




