रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा की गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट ने फैंसला सुनाया है। माननीय हाईकोर्ट ने राजन अरोड़ा को इंटेरम बेल दे दी है।
यह बेल 24 सितंबर तक रहेगी जिसमें राजन अरोड़ा को विजिलेंस की जांच में शामिल होना पड़ेगा और पूछताछ के लिए सहयोग करने होगा। इससे पहले रमन अरोड़ा की जमानत रद्द हो चुकी है जबकि हाल ही में जोशी अस्पताल के डॉक्टर मुकेश जोशी ने भी विधायक रमन अरोड़ा खिलाफ कोर्ट को बयान देकर दस लाख रुपए लेकर भी काम न करवाने और धमकाने के बयान दिए है। राजन अरोड़ा खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उसके दुबई जाने की भी चर्चा रही थी।
Advertisement


