रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दसूहा के पास चौलांग टोल प्लाजा पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में गुरुदासपुर के दसूहा के केएमएस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शबनम सैनी, उनके 18 वर्षीय बेटे तुषांत और एक पिकअप चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पिकअप का क्लीनर गंभीर रूप से घायल है।
हादसा रात करीब 9 बजे हुआ जब एक बोलेरो पिकअप गाड़ी टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ी थी। रात के समय भी पिकअप की पार्किंग लाइटें बंद थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अर्टिगा कार ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पिकअप पलट गई और अर्टिगा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दसूहा के केएमएस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शबनम सैनी और उनके 18 साल के बेटे तुषांत के साथ जालंधर से दसूहा वापस आ रही थीं। चौलांग टोल प्लाजा के पास उनकी अर्टिगा कार पार्किंग में खड़ी बोलेरो पिकअप गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टोल प्लाजा कर्मियों और राहगीरों ने घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। लेकिन तब तक डॉ. शबनम सैनी, उनके बेटे तुषांत की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा उधर बोलेरो पिकअप के चालक गुरदासपुर निवासी राहुल उर्फ मिट्टू की मौत हो गई, जबकि उसके क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल पहुंचाया गया।


